इक आइने में कोई शख्स गम का मारा है

इक आइने में कोई शख्स गम का मारा है
समझ रहे हो मेरा किस तरफ इशारा है

ये सोच लेना मुझे छोड़ने से पहले तुम
तुम्हारा इश्क मेरा आखिरी सहारा है

तुम आओ और किसी रोज इसको ले जाओ
बस एक सांस है इस पर भी हक तुम्हारा है

कुछ इस लिए भी रुके बारहा कदम मेरे
मुझे लगा था किसी ने मुझे पुकारा है

अभी तो खाल उधड़नी है इस तमाशे में
अभी धमाल में जोगी ने सांस हारा है
Share: